For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan: जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'गहलोत राज में भ्रष्टाचार........'

Rajasthan: आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हुआ।बता दें परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू होने से पहले सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

10:36 AM Sep 03, 2023 IST | NAMITA DIXIT

Rajasthan: आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हुआ।बता दें परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू होने से पहले सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

rajasthan  जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना  कहा   गहलोत राज में भ्रष्टाचार
Rajasthan: आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हुआ।बता दें परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू होने से पहले सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर संकल्प यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
Advertisement
आपको बता दें जेपी नड्डा ने कहा की गहलोत राज में भ्रष्टाचार की खुली छूट है। गहलोत सरकार के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो गई है इसलिए बीजेपी कार्यकर्ता को इस कुशासन को खत्म करने के लिए कमर कस लेनी चाहिए, यह गहलोत सरकार नहीं गृह लूट सरकार है। इस सरकार ने विधायकों को लूट की खुली छूट दी है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
गहलोत सरकार का परिवर्तन करने का संकल्प याद दिलाया
जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार का मतलब लाल डायरी है जो मंत्री इसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे बर्खास्त कर दिया जाता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी एकता पर भी हमला करते हुए कहा की विपक्षी एकता की बात करने वाले आधे जेल में और आधे बेल पर। बीजेपी के मुखिया जेपी नड्डा ने आज परिवर्तन संकल्प यात्रा से पहले जनसभा में राजस्थान में गहलोत सरकार का परिवर्तन करने का संकल्प दिलाया।
Advertisement
कई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया
दरअसल, सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा भरतपुर जिले में 6 सितम्बर को प्रवेश करेगी। परिवर्तन संकल्प  यात्रा तीन दिन भरतपुर जिले में रहेगी जहां कई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिला बीजेपी द्वारा यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है। लगभग 18 दिन में भरतपुर और जयपुर संभाग में 1850 किलोमीटर का सफर तय करते हुये 47 विधानसभाओं में होकर निकलेगी और यात्रा का समापन जयपुर में होगा।
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×