Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Rajasthan: BJP की परिवर्तन यात्रा, राजनाथ सिंह ने बोला हमला, कहा- ‘कांग्रेस राहुल यान’ को पिछले 20 साल से लाॅन्च....'

राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो रही है,

03:19 PM Sep 04, 2023 IST | Jyoti kumari

राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो रही है,

राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, जिस देश में मंगलयान और चंद्रयान की सफल लॉचिंग और लैंडिंग हो रही है, वहां कांग्रेस का ‘राहुल यान’ पिछले बीस साल से लाॅन्च हो नही पा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  पर भी निशाना साधते हुए कहा, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान नंबर एक पर है।
Advertisement

चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज
उन्होंने कहा, आज भारत चंद्रमा और मंगल ग्रह तक पहुंच चुका है और पूरा देश आदित्य एल 1 की सफल लांचिंग हो चुकी है। इस बार भी चंद्रयान की लैंडिंग हो गई तब भी दबी आवाज में कांग्रेस ने सवाल उठाने की कोशिश की मगर जब देश का मूड देखा तो चुप्पी साध ली गई, भारत की सेना, भारत के वैज्ञानिकों की क्षमताओं, प्रतिभा पर कभी किसी को संदेह नही रहा है।मैं मानता हूं कि 1998 में जो छलांग भारत ने परमाणु परीक्षण करके लगाई थी उसी तरह की लंबी छलांग 23 अगस्त 2023 को मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के साथ भारत ने एक बार फिर लगा दी है। जैसलमेर का यह इलाका मेरे दिल में विशेष स्थान रखता हैं क्योंकि यह पूरा क्षेत्र केवल मरू भूमि नही है बल्कि यह वीर भूमि और तपोभूमि होने के साथ-साथ भारत की अणु भूमि भी है। यहीं पास में स्थित पोखरण की धरती, एक नहीं पांच-पांच परमाणु परीक्षणों की साक्षी है।

राजस्थान में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर उठाए सवाल
राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत बेहद ख़राब हो चुकी है। महिलाओं के प्रति अपराध में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। छोटी बच्ची के साथ बलात्कार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ख़राब क़ानून व्यवस्था में विकास संभव नहीं है, सनातन के नाम पर कांग्रेस के सहयोगी डीएमके द्वारा अपमान किया जा रहा है। वे कहते हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। क्यों गहलोत जी चुप हैं, सोनिया जी चुप हैं। कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन को माफ़ी माँगनी चाहिए।

Advertisement
Next Article