राजस्थान : BSF ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
03:36 PM Oct 29, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई, जहां बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को तारबंदी के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देख आगाह किया।
शर्मा के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Advertisement
Advertisement