Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

NULL

04:25 PM Aug 06, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के त्यौहार पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीसिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार परिवार एवं समाज में आपसी प्रेम व सामाजिक सछ्वाव को बढ़ाता है। महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि भाई-बहन के रिश्तों की अटूट डोर का पर्व रक्षाबंधन हमारी संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संबंधों की प्रगाढता के महत्व को रेखांकित करता है।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, महिलाओं के प्रति सम्मान रखने तथा सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम के साथ साथ महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लेने का त्यौहार भी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article