For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा - अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार दी जाएगी सहायता

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

08:38 PM Aug 27, 2022 IST | Desk Team

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा   अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार दी जाएगी सहायता
राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।गहलोत ने शनिवार को अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे किया।आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल और पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा भी थे।वहीं मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘इस साल पूरे राज्‍य में अच्छी बारिश हुई है जिससे फसलों को लाभ हुआ है और किसानों की उपज बढ़ने की उम्मीद है। 4-5 जिलों की कुछ तहसीलों में अतिवृष्टि भी हुई है जिससे आमजन को परेशानी हुई है परन्तु ईश्वर की कृपा से यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।’’
Advertisement
शीघ्र आकलन करने का निर्देश 
उल्‍लेखनीय है कि गहलोत का शुक्रवार को मंडरायल जाने का कार्यक्रम था जिसे खराब मौसम के कारण टाल दिया गया। गहलोत ने शुक्रवार को धौलपुर जबकि बृहस्‍पतिवार को भारी वर्षा से प्रभावित बूंदी, कोटा और बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण किया।उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी लेकर फसल, पशुओं तथा सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।राज्‍य में लगातार बारिश, नदियों के उफान पर आने व बांधों के गेट खोले जाने से राज्‍य के कोटा संभाग के अनेक जिलों में इस सप्ताह जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×