Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत ने नए वर्ष के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए वर्ष के अवसर पर राजधानी जयपुर में रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।

12:54 PM Jan 02, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए वर्ष के अवसर पर राजधानी जयपुर में रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए वर्ष के अवसर पर राजधानी जयपुर में रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।
Advertisement
रैन बसेरे में मौजूद लोगों से बड़ आत्मीयता से की बात 
श्री गहलोत ने शनिवार रात रामनिवास बाग के पीछे बने नगर निगम के अस्थायी रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे और उन्होंने रैन बसेरे में मौजूद लोगों से बड़ आत्मीयता से बात की और उनके हालचाल पूछे। उन्होंने उपचार के लिए जयपुर आए और रैन बसेरे में रह रहे उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों के रोगियों एवं उनके परिजनों से बातचीत की। रोगियों एवं उनके परिजनों ने बताया कि राजस्थान में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हैं। वे यहां मिले उपचार से संतुष्ट हैं।
नि:शुल्क उपचार संभव
प्रदेश के कुछ रोगियों ने मुख्यमंत्री को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना से उनका नि:शुल्क उपचार संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में रह रहे महाराष्ट्र के रामावतार को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा को निर्देश दिए। इस अवसर पर जलदाय मंत्री महेश जोशी, विधायक रफीक खान, दोनों निगमों के महापौर आदि मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों से ड्यूटी समय एवं अन्य दायित्वों के बारे में ली जानकारी 
श्री गहलोत ने लौटते समय बिड़ला मन्दिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनके ड्यूटी समय एवं अन्य दायित्वों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।
Advertisement
Next Article