Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने जेल से किया कॉल

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

05:04 AM Feb 22, 2025 IST | Himanshu Negi

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि CM भजनलाल शर्मा को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और लगभग 100 से अधिक पुलिस बल ने तलाशी अभियान चलाया। वहीं जिस नंबर से फोन कॉल आया था उसकी लोकेशन जानने के बाद पता चला कि यह कॉल की लोकेशन श्यालावास जेल की है। 4 थानों की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जेल से फोन कॉल

तलाशी अभियान चलाने के बाद SP चारूल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस आरोपी ने CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी वह जेल में पोक्सो एक्ट की सजा काट रहा है। आरोपी का नाम रिंकू रडवा है और वह वर्ष 2022 से जेल की सजा काट रहा है। पुलिस अब यह सबूत जुटाने में लगाी है कि आरोपी के पास से फोन किसने मुहैया कराया और धमकी देने का उद्देश्य क्या था।

2024 में भी मिली थी धमकी

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को एक बार नहीं ब्लकि दो बार जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें  कि वर्ष 2024 में जुलाई के महिने में भी जेल से जान से मारने की धमकी दी गई थी। वो आरोपी भी जेल में पोक्सो एक्ट की सजा काट रहा है। ऐसी ही धमकी दोबारा मिलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article