For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

04:27 PM Mar 11, 2024 IST | Rakesh Kumar
अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के cm भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने कहा, मुझे आज अयोध्या पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। इसके पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी कैबिनेट का स्वागत किया गया। उनके साथ उनके कैबिनेट मंत्रियों के आलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी दर्शन करने पहुंचे।

    Highlights 

  • राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन  
  • भजनलाल शर्मा : रामलला के दर्शन का मिला सौभाग्य  
  • 133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या पहुंचा  

रामलला के दर्शन का सौभाग्य

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला है। भगवान राम का जीवन, उनके आदर्श आज हमें लोकतंत्र में उन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा, जिसके लिए बहुत संघर्ष हुआ, वह सपना साकार हुआ है। राजस्थान व अयोध्या का रिश्ता बहुत पुराना है। सनातन संस्कृति में इसका उल्लेख है। राजस्थान की वीर भूमि से प्रभु श्रीराम का पुराना नाता रहा है। यह केवल मंदिर ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है।

133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या पहुंचा

राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट सहित 133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या पहुंचा है। ये सभी अयोध्या के दशरथ कुंड पर बनने वाली माहेश्वरी समाज की धर्मशाला के भूमि पूजन समारोह में भी पहुंचे। ट्रस्ट की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, गुजरात आदि राज्यों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×