For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिला दिवस पर CM Bhajanlal Sharma ने दिया महिलाओं को तोहफा, फ्री में कर सकेंगी यात्रा

12:38 PM Mar 06, 2024 IST | NAMITA DIXIT
महिला दिवस पर cm bhajanlal sharma ने दिया महिलाओं को तोहफा  फ्री में कर सकेंगी यात्रा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यम्नत्री भजनलाल शर्मा ने इस बात का ऐलान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • महिला दिवस पर CM Bhajanlal Sharma ने दिया महिलाओं को तोहफा
  • महिला दिवस पर रोडवेज बसों में फ्री में यात्रा करेंगी महिला- CM

राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी

आपको बता दें राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने एक बयान में बताया कि आठ मार्च को सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों (वातानुकूलित और वोल्वो के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में यात्रा का मुफ्त कर दिया

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में यात्रा का मुफ्त कर दिया है। इसमें साधारण और तेज दोनों तरह की बसें शामिल हैं। तो वहीं अनुमानित 8.50 लाख महिलाओं की तरफ से इस सेवा का उपयोग करने की उम्मीद जताई जा रही है।

8 मार्च को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

दरअसल, प्रत्येक साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के दिन सब महिलाओं को समर्पित करते हैं। इस दिन हम ऐसी महिलाओं को याद करते हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। अपनी एक खास छवि छोड़ी है और खात बात ये है कि इस दिन उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने अपने जज्बे के साथ आगे बढ़ कर कई शिखर हासिल की होती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×