For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan CM Updates: बीजेपी अध्यक्ष JP Nadaa ने जयपुर पहुंचे Rajnath Singh से की फोन पर बात

03:50 PM Dec 12, 2023 IST | R.N. Mishra
rajasthan cm updates  बीजेपी अध्यक्ष jp nadaa ने जयपुर पहुंचे rajnath singh से की फोन पर बात

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर पहुंचे तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पाण्डेय और विनोद तावड़े से फोन पर बात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए अहम निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के संबंध में सभी विधायकों से विचार-विमर्श करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जयपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए पुरजोर तरीके से दावेदारी कर रही वसुंधरा राजे सिंधिया से भी अलग से मुलाकात की है। यह माना जा रहा है कि इस वन टू वन मुलाकात में राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे सिंधिया का पक्ष भी सुना होगा और उन्हें आलाकमान के संदेश के बारे में भी जानकारी जरूर दी होगी। आपको बता दें कि, राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज शाम को 4 बजे जयपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

दिल्ली से गए तीनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों - केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में आज ही नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा और उसके बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आज ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Mohan Yadav इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ, प्रधानमंत्री Nrendra Modi होंगे मौजूद

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×