Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनाव नतीजों से पहले राज्यपाल Kalraj Mishra से मिले CM Gehlot

09:28 AM Dec 01, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Rajasthan Election

Rajasthan Election Update: इस समय राजसात में सियासी पारा काफी बढ़ गया है। बता दें राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections) का मतदान 200 सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान किया गया। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। इसी बीच आज 30 नवंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की है।

आपको बता दें इस बात की जानकारी सीएम गहलोत ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने एक्स पर लिखा है कि राज्यपाल कलराज से मुलाकात करने के दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

राजस्थान में सियासी हलचल

दरअसल, राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले प्रदेश के सीएम गहलोत ने प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की है। जिससे राजस्थान में सियासी हलचल पैदा हो गया है। बता दें कि गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को बंपर वोटिंग हुई थी। मतदान के बाद से ही कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेता लगातार प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की दावा कर रहे हैं।

नतीजे आने से पहले कांग्रेस- BJP एक दूसरे पर लगा रही आरोप

आपको बता दें कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेता चुनावी नतीजे आने से पहले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। तो वहीं चुनावी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर राज्यपाल कलराज मिश्र शेयर की है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ''आज राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट हुई. इस दौरान प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की.''

200 सीटों में से 199 सीटों पर हुए मतदान

Rajasthan Election Update: बता दें राजस्थान के 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुए थे, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। इस बीच एबीपी न्यूज़ ने एग्जिट पोल करया। एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 71-91 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं बीजेपी को 94-114 सीटें मिल सकती हैं और अन्य को 9-19 सीटें मिल सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article