Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan: आटा चक्की में काल बनकर उतरा करंट, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें शुक्रवार रात को एक घर में लगी आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसी बीच रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया।

11:58 AM Sep 02, 2023 IST | Desk Team

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें शुक्रवार रात को एक घर में लगी आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसी बीच रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया।

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें शुक्रवार रात को एक घर में लगी आटा चक्की से करंट लगने से परिवार के दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसी बीच रामसर सर्किल अधिकारी अनिल सारण ने बताया कि आरंग गांव निवासी अर्जुन सिंह के घर में आटा चक्की से करंट लगने से उसकी पत्नी छेलू कंवर (23), उसके दो बच्चे-ढाई साल का जस्सू और एक साल का प्रताप तथा ससुर हठेसिंह की मौत हो गई। 
Advertisement
 प्रारंभिक जांच से पता चला…..
आपको बता दें सारण ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मां को करंट लगने के बाद बच्चे नजदीक पहुंचे तो वो भी करंट की चपेट में आ गये और उन्हें बचाने के फेर में हठेसिंह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के समय अर्जुन सिंह घर से बाहर गए हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के वक्त महिला का पति अर्जुन सिंह घर पर नहीं था
सूत्रों के मुताबिक, मां को करंट लगने के बाद दोनों बच्चे मां के पास पहुंच गए। उन्हें भी करंट लग गया। बच्चों को करंट से बचाने के लिए महिला के ससुर भी पास पहुंचे और उन्हें भी करंट लग गया। करंट लगने से चारों लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के वक्त महिला का पति अर्जुन सिंह घर पर नहीं था।
Advertisement
Next Article