W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan: बीकानेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, खुदकुशी की आशंका

09:10 AM Dec 15, 2023 IST | Yogita Tyagi
rajasthan  बीकानेर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत  खुदकुशी की आशंका
Advertisement

Rajasthan से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, दरअसल Rajasthan के बीकानेर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, परिवार के सदस्यों में एक विवाहित जोड़ा, उनके दो बेटे और एक बेटी शामिल थे। बीकानेर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल (IG) ओम प्रकाश ने कहा कि चार शवों को देखकर यह फांसी का मामला लग रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ पता लगा सकेगी।

  • बीकानेर में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए हैं
  • परिवार के सदस्यों में एक विवाहित जोड़ा, उनके दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं
  • यह फांसी का मामला लग रहा है
  • पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ पता लगा सकेगी

Rajasthan पुलिस आईजी ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया कि, "यह एक निराशाजनक घटना है। एक विवाहित जोड़े, उनके दो बेटों और एक बेटी के शव पाए गए हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम यहां है और सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस टीम भी वैज्ञानिक तरीके से काम कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है।" उन्होंने कहा, इनमें से चार शवों को देखकर यह फांसी का मामला लग रहा है। लेकिन हम पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कह पाएंगे। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। जैसे ही तथ्य सामने आएगा हम कार्रवाई करेंगे। जांच के बारे में बात करते हुए आईजी ने कहा, "FSL टीम सबूत इकट्ठा कर रही है, जब सारे सबूत इकट्ठा हो जाएंगे तो हम निश्चित तौर पर कुछ भी कह पाएंगे।'' मामले में पुलिस के द्वारा आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×