For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan: गहलोत ने कहा- प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा

मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राजस्थान के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य होने का दावा करते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है।

07:57 PM Dec 22, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राजस्थान के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य होने का दावा करते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है।

rajasthan   गहलोत ने कहा  प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा
गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उड़ान योजना संचालित की जा रही है।
Advertisement
Who is Ashok Gehlot? Here is All You Need to Know About Ashok Gehlot - अशोक  गहलोत कौन है? 'राजनीति के जादूगर' से 'मारवाड़ के गांधी' तक, जानें, अशोक  गहलोत का सियासी
जानकारी के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राज्य के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान मॉडल प्रदेश बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है और इस योजना के तहत प्रदेशवासियों के लिए 10 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी को पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी बजट जनकल्याणकारी रहे हैं तथा आने वाला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना के मूल में वंचित वर्गों का उत्थान है।
Rajasthan CM Ashok Gehlot Said Government Will Stick To The Decision To  Restore Old Pension Scheme | Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत बोले- कई  अर्थशास्त्रियों ने किया था विरोध फिर भी लागू
Advertisement
गहलोत बृहस्पतिवार को जयपुर के कंवर का बास में 68.15 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए बीसलपुर योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को नौ महीने का अनुदान देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम कर गौवंश के संरक्षण का कार्य राज्य सरकार ने किया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×