Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा राजस्थान : राजे

NULL

03:58 PM Jun 28, 2017 IST | Desk Team

NULL

जयपुर :  राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकारी विद्यालयों में प्रतिस्पर्धा बढऩा शुभ संकेत है।

वही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 23 वें भामाशाह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए ये भी बताया कि प्रदेश हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारे बच्चे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होगी।

वसुंधरा राजे  का ये भी कहा कि मौजूदा समय सरकारी विद्यालयों में भी परिणाम और अध्ययन को लेकर प्रतिस्पर्धा बढऩा अच्छी बात है। इससे प्राइवेट सेक्टर के विद्यालयों को सीखना होगा। पहले केवल प्राइवेट स्कूलों की बात होती थी लेकिन अब सरकारी विद्यालयों की चर्चा हो रही है।

वही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले भामाशाहों का आभार जताते हुए बताया कि भामाशाहों की वजह से शिक्षा क्षेत्र को सम्बल मिला है। हम राजस्थान में बेहतर शिक्षा लाने में जुटे हुए हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , शिक्षा राज्य मंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री ने भामाशाहों को सम्मानित किया।  इस मौके पर राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने भी सम्बोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article