Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान: IAS उषा शर्मा को बनाया गया राजस्थान का मुख्य सचिव, रिटायर्ड हो रहे निरंजन आर्य का लिया स्थान

आईएएस निरंजन कुमार आर्य के सोमवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने आदेश जारी कर सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

05:45 PM Jan 31, 2022 IST | Desk Team

आईएएस निरंजन कुमार आर्य के सोमवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने आदेश जारी कर सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

आईएएस निरंजन कुमार आर्य  के सोमवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने आदेश जारी कर सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार आईएएस ऊषा शर्मा मुख्य सचिव के अलावा प्रदेश के महत्वपूर्ण विभाग राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड के अध्यक्ष पद का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले लगातार कयासों का दौर चल रहा था। मुख्य सचिव पद की दौड़ में अन्य आईएएस भी अधिकारी थे लेकिन सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को पद पर लगाया गया है।
Advertisement
1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा मुख्य सचिव होने के साथ-साथ सीएम अशोक गहलोत की मुख्य सलाहकार भी होंगी। इससे पहले ऊषा शर्मा राजस्थान में प्रमुख सचिव प्रर्यटन, आयुक्त पर्यटन, आयुक्त उद्योग, शहरी विकास एवं आवास की सचिव भी रह चुकी हैं। 
2o12 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं 
आईएस अधिकारी ऊषा शर्मा मई 2012 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति हैं। वर्तमान में वह खेल और युवा मंत्रालय की सचिव थीं। इससे पहले उन्होंने पर्यटन के अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।
Advertisement
Next Article