Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan में CM Bhajanlal Sharma का बड़ा फैसला, 121 RAS अधिकारियों का किया तबदला

10:43 AM Jan 06, 2024 IST | NAMITA DIXIT
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान (Rajasthan) में सत्ता परिवर्तन होते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा प्रसाशनिक फेरबदल किया है।बता दें देर रात 72 आईएएस और 121 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। तीन को अतिरिक्त चार्ज दिया है। तो वहीं एक आईएएस अधिकारी को एपीओ किया गया है। कार्मिक विभाग की और से ये आदेश जारी किया गया।

CM Bhajanlal Sharma ने बड़ा प्रसाशनिक फेरबदल किया 
देर रात 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए

अलवर के कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी का ट्रांसफर कर दिया

आपको बता दें अलवर के कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी का ट्रांसफर कर दिया गया। कमर उल उस्मान को सीकर को कलेक्टर बनाया गया है। भंवर लाल को राजसंमद का कलेक्टर बनाया गया है। अरुण गर्ग को संबलूर का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत यादव बांसवाड़ा के कलेक्टर बनाए गए हैं।

Advertisement

कई जिलों के कलेक्टर बदले

बता दें बांसवाड़ा के कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा को हटा दिया गया है और उन्हें राजस्थान का शहरी पेयजल का कार्यकारी निदेशक बना दिया गया है। इसी तरह बालोतरा के कलेक्टर राजेंद्र विजय को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में विशिष्ट शासन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। बारां के जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है।

देश  और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article