For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में झमाझम बारिश, 4 महीने तक रहेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

11:31 AM Apr 16, 2024 IST | Aastha Paswan
राजस्थान में झमाझम बारिश  4 महीने तक रहेगा मानसून  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan News: भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। साल 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के लिए जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस साल भारत में औसत से ऊपर मानसून रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2024 के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल न केवल पूरे चार महीने मानसून रहेगा, बल्कि सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान किया है। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2024 में पूरे भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ खेती और किसानी को मिलेगा।

साल 2024 के दक्षिण-पश्चिम. मानसून सीजन के लिए जारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस साल भारत में औसत से ऊपर मानसून रहने की संभावना है। कहने का अर्थ है कि जून से सितंबर महीना जो भारत में मानसूनी वर्षा की अवधि होती है, वह इस बार लंबी होने वाली है।

सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी साल 2024 के माससून को लेकर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल करीब 106 फीसदी बारिश की संभावना है। हालांकि इसमें 5 फीसदी कम ज्यादा हो सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले 50 साल के आंकड़ों के अनुसार इस साल भारत में 87 सेमी बारिश होने की उम्मीद है।

कृषि प्रधान भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए संकेत

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) वर्षा सामान्य से अधिक औसत होने की संभावना है। हालांकि, IMD मई 2024 के अंतिम सप्ताह में एक संशोधित मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा। साल 2024 के लिए मानसून को लेकर किया गया पूर्वानुमान कृषि प्रधान भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सुखद संकेत हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×