For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan News: अशोक गहलोत के वफादार विधायक इस्तीफा लेंगे वापस, जल्द ही स्पीकर से करने वाले है मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम की वजह से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। अशोक गहलोत के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के करीब 90 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा दे दिया था।

12:49 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम की वजह से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। अशोक गहलोत के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के करीब 90 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा दे दिया था।

rajasthan news  अशोक गहलोत के वफादार विधायक इस्तीफा लेंगे वापस  जल्द ही स्पीकर से करने वाले है मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान राजस्थान के सियासी घटनाक्रम की वजह से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। अशोक गहलोत के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के करीब 90 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा दे दिया था। अब खबर यह है कि कांग्रेस के ये सभी विधायक जल्द ही अपने इस्तीफे वापस ले सकते हैं।
Advertisement
पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री बदलना चाहता था
कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन सूत्रों ने अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि विधायकों से कहा गया है कि वे सभी अपने इस्तीफे वापस लें। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने बताया कि विधायक विधानसभा स्पीकर से जाकर मिलेंगे और अपने इस्तीफे वापस लेने का पत्र सौंपेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम तय होने के बाद पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री बदलना चाहता था। कहा जाता है कि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस की पहली पसंद भी थे। पार्टी के इसी फैसले से गहलोत के वफादार खुश नहीं थे।
विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को अपने इस्तीफा 
Advertisement
इसके बाद कांग्रेस आलाकमान के “एकतरफा” रवैया से नाराज अशोक गहलोत के करीब 90 वफादारों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिरकत नहीं की और 25 सितंबर को विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को अपने इस्तीफे सौंप दिया, जो तब से उनके पास लंबित हैं। कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि आने वाले दिनों में इस्तीफे वापस ले लिए जाएंगे।
जयपुर में पार्टी नेताओं के साथ तीन दिन तक चर्चा 
दरअसल राजस्थान में आने वाले दिनों में 3 महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने वाले हैं।पहला, 23 जनवरी से बजट सत्र की घोषणा, दूसरा लंबित इस्तीफे पर राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अध्यक्ष जोशी को नोटिस और तीसरा नए कांग्रेस राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा जयपुर में पार्टी नेताओं के साथ करीब तीन दिन तक होनी वाली चर्चा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×