For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan: जनता को गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जताई 4 संभागों में बारिश

10:42 AM Apr 22, 2024 IST | Aastha Paswan
rajasthan  जनता को गर्मी से मिलेगी राहत  imd ने जताई 4 संभागों में बारिश

Rajasthan News: अप्रैल के महीने में जहां एक ओर भीषण गर्मी शुरू हो जाती है, वहीं महीने के 21 दिन गुजर चुके हैं। लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी तापमान के तेवर नरम पड़े हैं। इस समय तक सूरज की तपिश में झुलसने वाले पश्चिमी राजस्थान में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज फिर 4 संभागों में बारिश की चेतावनी दी है।

Highlights

  • राजस्थान में मौसम ने बदले मिजाज
  • महीने ने 22वें दिन बारिश का अलर्ट
  • 4 संभागों में हो सकती है बारिश

जनता को गर्मी से मिली राहत

राजस्थान में फिलहाल मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। प्रदेश के सभी इलाकों में तापमान सामान्य या फिर सामान्य से नीचे बना हुआ है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में भी गर्मी अभी अपनी रंगत में नहीं आई है। पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रविवार को सर्वाधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में रहा। वहां 39.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अभी तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है, वहीं आज प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के जयपुर, कोटा, उदयपुर, और जोधपुर संभागों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। यहां तापमान रेंज 35 से 39 डिग्री के बीच रहा, वहीं अजमेर और बीकानेर संभाग में भी तापमान सामान्य से प्रभावी रूप से कम रहा है। यहां तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

इन संभागों में सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार संभागों में हल्की बारिश होने की चेतावनी दी है। इनमें भरतपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में अजमेर व बीकानेर संभाग में तापमान सामान्य से कम रहने और जयपुर, कोटा, उदयपुर तथा जोधपुर संभाग में सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है। तीन चार दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान 42 डिग्री तक चला गया था

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस बार रुक-रुककर हल्की फुल्की बारिश का दौर चलता रहा है। इसके चलते तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि अप्रेल के दूसरे सप्ताह में एक दो बार कुछ शहरों का तापमान 42 डिग्री तक चला गया थास लेकिन बारिश के दौर के कारण वह वापस नीचे आ गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×