Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

14 फरवरी को राष्ट्रपति Draupadi Murmu का Rajasthan दौरा, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

11:44 AM Feb 07, 2024 IST | NAMITA DIXIT
President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को राजस्थान (Rajasthan) आएंगी। वो मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन-पूजन करेंगी। साथ ही इसी दिन महामहिम का डूंगरपुर जिले का दौरा भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मू डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर में राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। वहीं राष्ट्रपति का मंदिरों में दर्शन का भी कार्यक्रम है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के एसीएस अभय कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

10 हजार महिलाओं की बैठक के लिए भी व्यवस्था

इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम में 10 हजार महिलाएं यहां आएंगी। इसके अलावा भी राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस से लेकर प्रशासन तक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर तैयार की जा रही है। स्थल पर पांच हेलीपैड और डोम लगाए जाएंगे जो, 10 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में आने वाली 10 हजार महिलाओं की बैठक के लिए भी व्यवस्था की गई है। महिलाएं बांसवाड़ा संभाग के तीनों जिलों के अलावा उदयपुर जिले से भी आएंगी। इस कार्याक्रम में डूंगरपुर और बांसवाडा से 3500-3500 और प्रतापगढ़ और उदयपुर जिले से 1500-1500 महिलाएं रहेंगी।

Advertisement

कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी

कार्यक्रम भी लखपति दीदी का ही होगा, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू का भी संबोधन हो सकता है। संभागीय आयुक्त डॉ. पवन ने बताया कि राष्ट्रपति के समक्ष जनजाति अंचल की कला-संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए ढोल-तासों की धुन के साथ वागड़ में होली के प्रतिनिधि गैर नृत्य की प्रस्तुति की व्यवस्था भी की जाएगी। वागड़ क्षेत्र राजनीतिक रूप से तो अपनी पहचान रखता ही है, क्योंकि यहां आदिवासी वोटर्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article