Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार

11:13 AM Jan 28, 2024 IST | NAMITA DIXIT

राजस्थान (Rajasthan) पुलिस को अब एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें फलौदी जिले के विभिन्न स्थानों से लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस बात की जानकारी एसपी ने दी। फलौदी के पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोहावट, भोजासर और मटोरा समेत कई इलाकों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो वाहन भी जब्त किए

हनुमान प्रसाद ने बताया, ''खुफिया जानकारी की पुष्टि के बाद हम शुक्रवार सुबह 13 ठिकानों पर छापे मारकर बिश्नोई और गोदारा गिरोह से जुड़े सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल रहे.''उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो वाहन भी जब्त किए, जिनमें से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं थी।

Advertisement

छह बदमाशों के खिलाफ थानों में एक से सात तक आपराधिक मामले दर्ज

प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में लोहावट का कुख्यात बदमाश मनीष बिश्नोई भी शामिल है। जिसके खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में एक से सात तक आपराधिक मामले दर्ज हैं।अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article