W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan News: राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा- कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

08:16 AM Dec 27, 2022 IST | Ujjwal Jain

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

rajasthan news  राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा  कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के बाद जन आक्रोश सभाएं पूरे जयपुर संभाग में हो रही हैं, सभाओं में हजारों की संख्या में जनता आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है जो इन सभाओं में नजर आ रहा है।
Advertisement
पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आज राजस्थान नकल माफियाओं का अड्डा बन गया है और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं, यह तो वह मामले हैं जो जनता के सामने आ गए। निश्चित रूप से इसी से संबंधित कई ऐसे मामले होंगे, जो आज तक नहीं आए।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार पेपर लीक मामलों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की जाती रही है लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा आज तक निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई।उन्होंने कहा कि पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत जयपुर संभाग में 31 लाख 50 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जा चुका है, 22 800 किलोमीटर यात्रा निकल चुकी है, साथ ही 15 हजार 860 नुक्कड़ सभाएं और चौपाले हो चुकी हैं।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×