For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी, IMD ने बताई बारिश की संभावना

10:29 AM Mar 10, 2024 IST | Aastha Paswan
राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी  imd ने बताई बारिश की संभावना

Rajasthan News: देश में मौसम करवट लेने लगा है। राजस्थान के मौसम में फिर हलचल होने वाली है। IMD ने चेताया है कि प्रदेश में एक बार फिर बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। इनके असर से 13 और 14 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जानें मौसम का ताजा हाल।

Highlights

  • मौसम फिर कर रहा पलटी मारने की तैयारी
  • IMD ने दी जानकारी
  • कई इलाकों में हो सकती है बारिश

राजस्थान में बीते दो तीन दिनों से शांत चल रहा मौसम एक बार फिर से पलटी मारने की तैयारी कर रहा है। मौसम विभाग ने चेताया है कि प्रदेश में बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान को हाल ही में सर्द हवाओं से छुटकारा मिला है और तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अगर बारिश हुई तो तापमापी पारा फिर से गिर सकता है।

आने वाले दिनों में हो सकती है बरसात

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक दूसरे कमजोर विक्षोभ का प्रभाव 13 और 14 मार्च को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है।

10 डिग्री तक रहा तापमान

इस बीच राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश के दो तीन शहरों को छोड़कर सभी स्थानों का दिन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। शनिवार को राजस्थान में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा। वहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पिलानी में तापमान 9.2 और सिरोही में 9.7 डिग्री रहा। शेष सभी स्थानों पर तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान डूंगरपुर और फलौदी में रहा. वहां 17-17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×