Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धौलपुर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

08:24 AM Aug 08, 2024 IST | Aastha Paswan

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में गंगाबाई की बगीची में महिलाओं ने बुधवार को पूरे धूमधाम से हरियाली तीज मनाई। इस दिन पर खास तरह से सजी-धजी महिलाओं ने सहेलियों के साथ जमकर मस्ती की।

झूला झूलकर, मल्हार गाकर मनाई हरियाली तीज

राजस्थान के धौलपुर में महिलाओं ने झूला झूलकर, मल्हार गाकर मनाई हरियाली तीजइस दिन को खास बनाने के लिए महिलाओं ने झूला झूला और सावन के गीत तथा मल्हार गाए। साथ ही एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। हर पारंपरिक त्योहार के साथ अब सेल्फी का नया आयाम जुड़ गया है। महिलाओं ने जमकर सेल्फी ली।

गीत और भजन गाकर यह पर्व मनाया

इस दिन में और रंग भरने के लिए महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान महिलाएं और युवतियां काफी उत्साहित नजर आईं। तीज उत्सव में भाग लेने आई एक महिला ने कहा, "आज हम गंगाबाई की बगीची में इस जश्न में शामिल होने आए हैं। सभी सखियों ने यहां जमकर मस्ती की। महिलाओं ने तीज के गीत और भजन गाकर यह पर्व मनाया।"

महिलाओं ने बताया तीज का महत्व

एक अन्य महिला ने बताया, "आज हम यहां तीज मनाने के लिए आई हैं। हमने जमकर मस्ती की और झूले झूले। साथ ही हमने भगवान का ध्यान करने के लिए कीर्तन का भी आयोजन किया।"

हरियाली तीज का अपने आप में एक विशेष महत्व है। सभी लोग इसे अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। कई लोग इस दिन उपवास रखकर शिव-पार्वती का पूजन करते हैं, तो कहीं कई तरह के आयोजन होते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं उपवास रखती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में हरियाली तीज भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जाती है

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article