Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan Royals की कप्तानी पर बड़ा सवाल, Sanju Samson के बाद किसे मिलेगी कमान?

12:21 PM Sep 01, 2025 IST | Juhi Singh

Sanju Samson: IPL 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टीम के भरोसेमंद कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में अपना अभियान खेला था। लेकिन अगर वह टीम से अलग होते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती होगी राजस्थान का अगला कप्तान कौन होगा?

Advertisement

टीम में बढ़ी गुटबाजी

राजस्थान के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। हाल ही में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने के बाद टीम तीन हिस्सों में बंट गई है। एक ग्रुप चाहता है कि यशस्वी जायसवाल को कप्तानी मिले। दूसरा ग्रुप मानता है कि रियान पराग इसके लिए बेहतर विकल्प हैं। वहीं तीसरा ग्रुप चाहता है कि संजू सैमसन ही आगे भी टीम की कमान संभालें। अगर अनुभव की बात करें तो रियान पराग इस रेस में यशस्वी जायसवाल से काफी आगे हैं। असम के लिए उन्होंने 17 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से टीम को 10 में जीत मिली है। IPL में भी संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में उन्होंने राजस्थान की कप्तानी की है। हालांकि, यहां उनका रिकॉर्ड थोड़ा कमजोर रहा है। 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत। फिर भी, उनके पास नेतृत्व का अनुभव है और फ्रेंचाइजी इस पहलू को गंभीरता से देख सकती है।

यशस्वी जायसवाल का मामला

यशस्वी जायसवाल वर्तमान समय में टीम के सबसे भरोसेमंद और स्थिर बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने पिछले सीजन्स में शानदार प्रदर्शन किया है और भारत की राष्ट्रीय टीम में भी अपनी जगह मजबूत की है। लेकिन उनके पास कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। युवा बल्लेबाज जरूर लंबे समय के लिए राजस्थान रॉयल्स के भविष्य की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कप्तानी सौंपना टीम के लिए जोखिम भरा कदम हो सकता है।

Also Read: CSK कभी नहीं छोड़ना चाहिए था: AB de Villiers ने R. Ashwin की आईपीएल से रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान

Advertisement
Next Article