For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rajasthan : महिला डॉक्टर के सुसाइड पर हुआ हंगामा, गहलोत बोले- मामले से जुड़े अपराधियों को बख्शा नहीं जाएंगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लालसोट कस्बे में इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज होने के बाद एक महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

02:40 PM Mar 30, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लालसोट कस्बे में इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज होने के बाद एक महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

rajasthan   महिला डॉक्टर के सुसाइड पर हुआ हंगामा  गहलोत बोले  मामले से जुड़े अपराधियों को बख्शा नहीं जाएंगा
राजस्थान के लालसोट कस्बे में एक ऐसा मामला सामना आया है जिसमें एक महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर ली हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्ण रूप से शोक व्यक्त किया और कहा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इस महिला डॉक्टर के उपर एक केस  दर्ज था जिसमें इलाज के दौरान महिला गर्भवती  की मौत हो गई और इस मौत के बाद से ही पीड़ित परिवार वालों ने तुरंत महिला डॉक्टर को तुरंत आरोपी ठहरा दिया।
Advertisement
गहलोत ने ट्वीट करके जताया दुख

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट कस्बे में एक महिला चिकित्सक ने मंगलवार को कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार चिकित्सक के खिलाफ सोमवार को उसके निजी अस्पताल में एक गर्भवती की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था।गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है। हम सभी डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देते हैं। हर डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है, लेकिन कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होते ही डॉक्टर पर आरोप लगाना न्यायोचित नहीं है।’’

मुख्यमंत्री बोले- इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर इस तरह डॉक्टरों को डराया जाएगा तो वे निश्चिन्त होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे और हम सभी को सोचना चाहिए है कि कोरोना वायरस महामारी या अन्य दूसरी बीमारियों के समय अपनी जान का खतरा मोल लेकर सभी की सेवा करने वाले डॉक्टरों से ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है एवं दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से डॉक्टर दहशत में थीं। मामले की आगे जांच की जा रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×