India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रक्षाबंधन पर महिलाएं 31 अगस्त को भी रोडवेज में कर सकेगी फ्री यात्रा : CM गहलोत

07:08 PM Aug 30, 2023 IST
Advertisement
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा ‘‘रक्षाबंधन का मुहूर्त रात्रिकालीन होने के कारण हमारी बहन, बेटियां और माताएं आज के साथ कल भी यात्रा करेंगी। इसके मद्देनजर इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर 30 अगस्त के साथ 31 अगस्त को भी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में संपूर्ण राज्य में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने रक्षा बंधन पर 30 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज में प्रदेश में नि:शुल्क यात्रा की छूट दी थी।
अधिकारियों की अध्यक्षता में 9 समितियों का किया गठन 
वहीं दूसरी ओर राजस्थान के शहरों एवं गांवों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक सितम्बर से शुरू की जा रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई है। जयपुर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं राजस्थान विश्वविद्यालय में किया जाएगा। खेलों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलों के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश भी दिये। कलक्टर ने जिला स्तरीय खेलों के सफल आयोजन के लिए उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में 9 समितियों का गठन किया है।
Advertisement
Next Article