India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हर तरह से किया जाना चाहिए नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध : अशोक गहलोत

11:02 AM Dec 11, 2019 IST
Advertisement
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) असंवैधानिक है जिसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) असंवैधानिक है क्योंकि यह हमारे संविधान की मूल भावना, स्वरूप और सिद्धांतों के खिलाफ है।’’ 
इसमें गहलोत ने लिखा है, ‘‘भारत की नींव ही सभी के लिए समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। यह विधेयक हमारे देश की नींव के मूल के ही खिलाफ है। इसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए।’’ इससे पहले इस विधेयक के विरोध में यहां गांधी सर्किल पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। 


उन्होंने कहा केंद्र सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों से कोई लेना देना नहीं और वह कैब के विरोध में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों की अनदेखी कर रही है। गहलोत ने कहा कि नागरिकता से जुड़े कानून में पहले भी आठ बार संशोधन हुआ लेकिन इस तरह का विरोध कभी नहीं देखने को मिला। गहलोत ने कहा, ‘‘’पहली बार क्यों लोग सड़कों पर उतरे हैं यह सोचने की बात है।’’ 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी आलोचना की कोई परवाह नहीं है और वह मीडिया के माध्यम से देश पर राज करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कब तक राज करेंगे। इनकी पोल खुलती जा रही है महाराष्ट्र व हरियाणा की जनता ने इनको सबक सिखा दिया है अब देखिए धीरे धीरे इनकी पोल खुलेगी।’’ 
Advertisement
Next Article