India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हाथ में फ्रेक्चर की वजह से US की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की जोधपुर यात्रा बाधित

10:35 AM Mar 15, 2018 IST
Advertisement

हाथ में फ्रैक्चर की वजह से अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का बुधवार का दिन उम्मेद भवन में ही गुजरा। सालावास और रोहट जाने का उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। वे ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट भी नहीं गईं।

हिलेरी तीन दिन की निजी भारत यात्रा पर हैं। मध्य प्रदेश के मांडू में जहाज महल की पत्थर की सीढ़ियों से उतरने के दौरान वह कल दो बार फिसल गई थीं। दाहिने हाथ में चोट लगने की वजह से कल जोधपुर पहुंचने के बाद वह लगातार चिकित्सकों के साथ रहीं।

एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने कल यहां उमेद पैलेस में उनका प्राथमिक उपचार किया था। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने कल शाम महेंद्रगढ किले की यात्रा करने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह दर्द तेज हो गया और हिलेरी को यहां सुबह पांच बजे एक अस्पताल ले जाया गया।

एक चिकित्सक ने बताया कि उन्हें सुबह में एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनके हाथ का सीटी स्कैन और एक्स रे किया गया। जांच में उनकी दाहिनी कलाई में मामूली फ्रैक्चर का पता चला है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Next Article