W3Schools
Advertisement

जयपुर की पुरानी हवेली में निकला दबा हुआ खजाना; मजदूरों ने 10 महीने तक छिपाया राज, एक झगड़े ने खोल दी पोल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर के फेमस त्रिपोलिया बाजार की एक पुरानी हवेली में 10 महीने पहले रिनोवेशन के दौरान दबा हुआ खजाना निकला। दीवार और नींव से सोने-चांदी के सिक्के और कलश मिले, जिसे मजदूरों ने आपस में बांट लिया। आपस में हुए विवाद के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
04:00 PM Aug 09, 2026 IST | Rohit Singh
राजस्थान की राजधानी जयपुर के फेमस त्रिपोलिया बाजार की एक पुरानी हवेली में 10 महीने पहले रिनोवेशन के दौरान दबा हुआ खजाना निकला। दीवार और नींव से सोने-चांदी के सिक्के और कलश मिले, जिसे मजदूरों ने आपस में बांट लिया। आपस में हुए विवाद के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर की पुरानी हवेली में निकला दबा हुआ खजाना  मजदूरों ने 10 महीने तक छिपाया राज  एक झगड़े ने खोल दी पोल
AI IMAGE

Jaipur Old Haveli Demolition Hidden Treasure : राजस्थान की राजधानी जयपुर के फेमस त्रिपोलिया बाजार की एक पुरानी हवेली में खजाना मिलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

Advertisement

विद्याधर का रास्ता स्थित इस हवेली में 10 महीने पहले रिनोवेशन का काम चल रहा था। तुड़ाई के दौरान दीवार और नींव से चांदी की सिल्लियां, पुराने सिक्के और सोने से भरे कई कलश निकले। ठेकेदार और मजदूरों ने इस गुप्त खजाने की जानकारी मालिक से छिपाकर आपस में बांट ली। लेकिन आपस में हुए एक छोटे से विवाद ने इस पूरे केस का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Advertisement

दिहाड़ी मजदूरों का लाइफस्टाइल बदला तो हुआ शक

जयपुर नॉर्थ के डीसीपी करन शर्मा ने बताया कि हवेली के ओनर राहुल सेठी ने कंस्ट्रक्शन का काम डिवाइन-1 एलएलपी को दिया था, जिसने तुड़ाई की जिम्मेदारी ठेकेदार महेश मल्होत्रा उर्फ 'छोटू' को दी थी। खजाना हाथ लगते ही कभी दिहाड़ी पर काम करने वाला छोटू रातों-रात बुलडोजर और ट्रैक्टर का मालिक बन गया।

Advertisement

वहीं मजदूर जगदीश राजोरिया ने बेटी की शादी में 20 लाख रुपये खर्च कर दिए। बाकी मजदूरों ने मजदूरी छोड़कर महंगी शराब और ऐशो-आराम की लाइफ जीना शुरू कर दिया।

खजाने के बंटवारे में कम हिस्सा मिलने पर मजदूर अनुज अरोड़ा ने ठेकेदार छोटू से शिकायत की। छोटू ने बहाना बनाया कि ओनर को खबर लग गई है। अनुज ने जब खुद जाकर भवन मालिक से बात की, तो चोरी की पोल खुल गई। ओनर ने तुरंत पुलिस में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट, 66 किलो चांदी बरामद

थानाधिकारी राकेश ख्यालिया और डीएसटी टीम ने आरोपियों की एक्टिविटीज पर नजर रखकर महेश, जगदीश, ओमप्रकाश, रजनी और अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके पास से 66.4 किलो चांदी रिकवर कर ली है। पूछताछ में पता चला कि हवेली से 10-15 चांदी की सिल्लियां, हजारों सिक्के और सोने से भरे 14-15 कलश मिले थे, जिनकी रिकवरी के लिए पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान के किशोर सुधार गृह में खौफनाक वारदात, वार्डन पर टूट पड़े बाल कैदी! मौके पर मौत

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×