W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ajmer Car Fire Accident: अजमेर में चलती कार बनी आग का गोला, पूर्व सरपंच समेत परिवार के 4 लोग जिंदा जले

11:55 AM May 28, 2026 IST | Bhawana Rawat
ajmer car fire accident  अजमेर में चलती कार बनी आग का गोला  पूर्व सरपंच समेत परिवार के 4 लोग जिंदा जले
Ajmer Car Fire Accident

Ajmer Car Fire Accident: राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पूर्व सरपंच और वर्तमान जिला परिषद् सदस्य सुरज्ञान रामसिंघ रामसिंह चौधरी के परिवार के साथ एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में आग लग गई, जिसमें पूर्व सरपंच, उनकी मां सहित परिवार के कुल चार लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

मां को अस्पताल लेकर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी की मां और और जिला परिषद सदस्य पूसी देवी के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। सुबह के करीब 5:30 बजे वह अपनी कार लेकर मां का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए थे। गाड़ी में रामसिंह चौधरी के साथ उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी (पूर्व सरपंच) और उनकी भांजी महिमा सवार थीं।

Advertisement

Sarpanch Burnt to Death: चलती कार बनी आग का गोला

गांव से कुछ ही दूर पर श्रीरामपुरा के पास चलती कार में तकनीकी खराबी के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तेजी से फैल गई, इस वजह से कार सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

Advertisement

कार के अंदर ही जले 4 लोग

हादसे के दौरान कार का दरवाजा नहीं खुलने के कारण रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा गाड़ी के अंदर ही फंस गए। तीनों की मौके पर जिंदा जलकर मौत हो गई। कार में सवार उनकी मां पूसी देवी को गाड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह आधी से ज्यादा जल चुकी थी और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी मृतकों के शवों को बोराड़ा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) की मोर्चरी में रखवाया है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से परिवार सदमे में है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×