W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अलवर में 70 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप का मामला, पुलिस ने 30 मिनट में दबोचे दोनों आरोपी

राजस्थान के अलवर जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट के भीतर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
02:51 PM Jul 27, 2026 IST | Rohit Singh
राजस्थान के अलवर जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट के भीतर मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
अलवर में 70 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप का मामला  पुलिस ने 30 मिनट में दबोचे दोनों आरोपी
SOURCE : SOCIAL MEDIA

Alwar 70 Year Old Woman Gang Raped : राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली थाना इलाके में हैवानियत का एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की खबर है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट के भीतर मुख्य आरोपी और उसके मददगार को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

शुरूआती जांच पूरी

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच, फॉरेंसिक सबूत जुटाने और अदालत में बयान दर्ज कराने जैसी सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अदालत के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए कठूमर के डिप्टी एसपी जोगिंदर सिंह राजावत ने बताया कि पीड़िता अपने बेटे के साथ थाने पहुंची थी और आपबीती सुनाते हुए लिखित शिकायत दी।

Advertisement

कमरे में घुसकर की हैवानियत

पीड़िता के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले मोरध्वज पुत्र बिरधी जाटव और बच्चू पुत्र नानगा जोगी घर में घुस आए।

आरोप है कि मुख्य आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ जबरदस्ती की, जबकि दूसरा आरोपी उसका साथ दे रहा था। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसका बेटा जागा, तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

फॉरेंसिक जांच और पुलिस कार्रवाई

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खेड़ली थाना प्रभारी विजय चंदेल और उनकी टीम ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस ने घटनास्थल पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला के पड़ोसी ही हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक बेहद गंभीर अपराध है और अदालत में मजबूत सबूत पेश करके पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में बारिश का कहर: जोधपुर की सड़कें बनीं नदी, मकान पर गिरी बिजली

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×