W3Schools
Advertisement

अलवर में स्कूल पिकनिक के दौरान प्रिंसिपल का VIDEO वायरल, छात्राओं के साथ डैम में नहाने पर हुआ बवाल; सस्पेंड

राजस्थान के अलवर में स्कूल पिकनिक के दौरान प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ डैम के पानी में नहाते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की, जबकि शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
01:02 PM Aug 24, 2026 IST | Shivangi Shandilya
राजस्थान के अलवर में स्कूल पिकनिक के दौरान प्रिंसिपल का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ डैम के पानी में नहाते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की, जबकि शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
अलवर में स्कूल पिकनिक के दौरान प्रिंसिपल का video वायरल  छात्राओं के साथ डैम में नहाने पर हुआ बवाल  सस्पेंड
Alwar school principal viral video

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसी बीच, एक वीडियो ऑनलाइन तेज़ी से फैल रहा है; इसकी पुष्टि राजस्थान के अलवर के एक सरकारी स्कूल के वीडियो के तौर पर हुई है, जहाँ 15 अगस्त के जश्न के बाद प्रिंसिपल छात्रों के साथ पिकनिक पर गए थे। पिकनिक के दौरान, प्रिंसिपल को पानी में कुछ स्कूली छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। घटना का एक वीडियो अब, एक हफ़्ते बाद, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दिखाई दे रहे हैं। जो पिकनिक के प्राइमरी बच्चों के साथ स्कूल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्विमिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रिंसिपल साहब कुछ स्कूली लड़कियों के साथ नदी में बिना कपड़ों के नहा रहे हैं। मौके पर प्रिंसिपल साहब 20-25 बड़ी छात्राओं के साथ स्विमिंग का मजा ले रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस बाँध में प्रिंसिपल साहब बच्चों को लेकर गए थे वहां आज से चार साल पहले से रोक लग चुकी है। इसके बावजूद बच्चों को वहां ले गए। video credit: @Milind_tayde_

Advertisement

Advertisement

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

दूसरी तरफ, वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। इसके बाद विभाग की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा,"राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी के प्रधानाचार्य का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है' . विभाग ने आगे कहा कि तत्काल प्रभाव से प्रिंसिपल को ससपेंड कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रिंसिपल का बयान भी दर्ज किया गया है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×