W3Schools
Advertisement

स्कूल में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; लोगों का भारी प्रदर्शन

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र प्रिंस सोनी (17) की लंच के दौरान पेटीज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि स्कूल ने छात्र को तत्काल मेडिकल सहायता नहीं दी और अस्पताल ले जाने में देरी की।
04:10 PM Aug 14, 2026 IST | Bhawana Rawat
जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र प्रिंस सोनी (17) की लंच के दौरान पेटीज खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि स्कूल ने छात्र को तत्काल मेडिकल सहायता नहीं दी और अस्पताल ले जाने में देरी की।
स्कूल में पेटीज खाने के बाद 12वीं के छात्र की मौत  परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप  लोगों का भारी प्रदर्शन
School Student Dies After Eating Patties

जयपुर के झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। बुधवार को सामान्य दिन की तरह छात्र प्रिंस सोनी (17) स्कूल गया, वहां लंच के दौरान उसने पेटीज खाई, इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने शुक्रवार को स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से छात्र को किसी तरह की मेडिकल सहायता नहीं दी गई। स्कूल स्टाफ उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले गया और परिजनों के आने का इंतजार करता रहा।

Advertisement

गले में अटकी पेटीज, बिगड़ी तबियत

प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ बृजमंडल कॉलोनी में रहता था। बुधवार को उसने लंच टाइम में करीब 11 बजे स्कूल की कैंटीन से पेटीज खरीदकर खाई थी। प्रिंस के क्लासमेट के मुताबिक, पेटीज खाने के तुरंत बाद वह पानी पीने के लिए दौड़ा। उसके गले में पेटीज अटक गई थी। इसके बाद वह बेहोश होकर गिरने लगा।

Advertisement

Advertisement

स्टाफ ने अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल में बैठाकर रखा

क्लासमेट का दावा है कि छात्र की तबियत बिगड़ने पर उसके मुंह से झाग निकल रहा था और होंठ नीले पड़ गए थे। प्रिंस को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय करीब आधे घंटे स्कूल में ही बैठाकर रखा। स्कूल के स्टाफ ने प्रिंस को सोफे पर लिटाकर रखा। छात्र का कहना है कि पास में ही अस्पताल होने के बजाय तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया।

मृतक के चाचा ने स्कूल प्रशासन पर लगाए आरोप

मृतक छात्र प्रिंस के चाचा अनुराग सोनी ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल स्टाफ फ़ोन करके बार-बार परिजनों को स्कूल आने और चार पहिया गाड़ी लेकर आने के लिए कहता रहा। उनका आरोप है कि छात्र को प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया। जब परिजन स्कूल पहुंचे, तब जाकर प्रिंस को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर उसको मणिपाल हॉस्पिटल रेफर किया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बेटे की मौत के पीछे स्कूल की लापरवाही की आशंका जताई है। इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। इस वजह से नाराज परिजनों और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र की मौत का असल कारण क्या है।

Also Read: Air India Turbulence Incident update: 4 सेकंड तक Uncontrol प्लेन, गांजे के नशे में पायलट! जानें कैसे तेजी से 300 फीट नीचे आई फुकेट-दिल्ली फ्लाइट

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×