कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, स्टूडेंट्स में दहशत; VIDEO वायरल
राजस्थान के कोटा से एक अजीब घटना सामने आई है। शहर के कोरल पार्क के एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल की मेस में अचानक एक आदमखोर मगरमच्छ आ गया। जिसे देखकर किचन स्टाफ और पास के मौजूद बच्चे डर गए। मौके पर मेस में खाना बना रहा कुक डरकर भाग गया। वहीं इस घटना से हॉस्टल में दहशत फैल गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
मेस तक कैसे पहुंचा मगरमछ?
इस घटना को लेकर हॉस्टल कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तकरीबन 4 से 5 फीट लंबा एक मगरमच्छ हॉस्टल की मेस में घुस आया। मेस में खाना बना रहे कुक मगरमच्छ को देखते ही अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। मगरमछ घुसने के बाद से हॉस्टल में रह रहे छात्र डरे हुए हैं। वहीं सवाल है कि मगरमछ हॉस्टल में अचानक कैसे आया? इसका खुलासा वहां लगे CCTV से हुआ। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ सीढ़ियों से होते हुए धीरे-धीरे मेस में पहुंच गया। इस घटना से मेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर गए।
कोटा के बोरखेड़ा इलाके के कोरल पार्क स्थित एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब 4 फीट लंबा एक मगरमच्छ (Crocodile) हॉस्टल की बेसमेंट स्थित मेस (Mess) में जा घुसा। pic.twitter.com/Utpi7ZhnE5
— GARIMA SINGH (@azad_garima) July 18, 2026
मगरमच्छ को किया गया रेस्क्यू
हालांकि, इस घटना के बारे में सुनते ही मौके पर काफी संख्या में बच्चे पहुंच गए, पहले तो कुछ छात्रों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उनसे पकड़ा नहीं गया। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू किया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर अपने कब्जे में ले लिया और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। इस घटना के बाद हॉस्टल के बच्चों ने राहत की सांस ली।

Join Channel