India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Devnani- Rajasthan विधानसभा को देश की नम्बर वन विधानसभा बनाने के होंगे प्रयास

08:46 PM Jan 15, 2024 IST
Advertisement

Rajasthan विधानसभा के अध्यक्ष Vasudev Devnani ने कहा है कि राज्य विधानसभा मिलकर काम कर देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनने का प्रयास करेगी। श्री देवनानी ने आज यहां नवनिर्वाचित विधायकों के लिये प्रबोधन कार्यक्रम के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए यह बात कही। उनके मुताबिक राजस्थान विधानसभा अब देश की पहली तीन विधानसभाओं में से एक मानी जाती है और इसे देश की पहली विधानसभा बनाने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों सहयोग करेंगे।

Highlights:

उन्होंने कहा कि अच्छे सुझावों पर अमल किया जायेगा और प्रदेश की आठ करोड़ की जनता के जनहित में काम किया जाये। उन्होंने कहा कि एक दिन की विधानसभा में भी काफी व्यय होता और जनता का इस पैसे का सदुपयोग हो और उसकी सारी समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सदन में सभी पक्षों के सदस्यों को बोलने का समय मिले और सदन में सकारात्मक बहस हो। उन्होंने कहा कि पक्ष एवं विपक्ष दोनों पक्षों से अपेक्षा है और इस बार प्रयास रहेगा कि विधानसभा चलने का समय बढ़। केरल विधानसभा साल में 60 दिन चलती है और अपने यहां भी विधानसभा इतनी चले। उन्होंने कहा कि पहले जो भी कोई कमी रही होगी उसे दूर कर ज्यादा दिन तक विधानसभा का सत्र चले उसके प्रयास किए जायेंगे।

श्री देवनानी ने कहा कि सदन में गतिरोध होने की स्थिति में उसका संवाद और टेबल पर बैठाकर समाधान खोजा जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले से ही प्रयत्न होंगे कि ऐसी स्थिति नहीं बने और एक अच्छा संदेश देने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का डिजिटल चैनल एवं हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा व्हाटसएप चैनल भी शुरु करने का विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोकतंत्र का यह स्तंभ मजबूत बने और लोगों को उनकी बातों का समाधान मिले और इसके लिए अच्छे विधेयक पारित हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह विधायकों से आगह करेंगे कि वे ज्यादा समय तक सदन में बैठे और इसके अलावा विधायकों के प्रश्नों का भी समय पर जवाब आये इस बारे में भी ध्यान दिया जायेगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article