बाड़मेर रोड एक्सीडेंट में पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बेटे की जान
Barmer tragic road accident : राजस्थान के बाड़मेर-मुनाबाव रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें घटना बुधवार रात करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा गया, जिसमें एक ही परिवार के 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना तब घटी जब एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार पिता-बेटे की मौत हो गई।
गई बाप-बेटे की जान

मृतकों की पहचान बोथिया जागीर निवासी 60 साल के किसान ताराराम और 25 साल के उनके ड्राइवर बेटे कानाराम के रूप में हुई है। दोनों अपनी भांजी से मिलने हाथमा गांव जा रहे थे, लेकिन मंजिल से कुछ किलोमीटर पहले ही काल ने उन्हें घेर लिया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग ताराराम हवा में 30 फीट उछलकर सीधे खेत में जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
ग्रामीण थानाधिकारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हादसे के वक्त बेटा कानाराम बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट भी पहन रखा था। इसके बावजूद उसे बेहद गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एक प्राइवेट गाड़ी से उसे बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक टायर निकलकर सड़क पर गिर गया और गाड़ी पूरी तरह घूम गई।
यह भी पढ़ें - Bikaner Son Kills Elderly Mother: बेटे ने सोती हुई मां को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी से कहा- ‘मां मर चुकी है’

Join Channel