W3Schools
Advertisement

Girlfriend Changes Statement in Court: कोर्ट में गर्लफ्रेंड ने बदला बयान! तो, हाईकोर्ट की रेलिंग से लटका युवक, जानें क्या है पूरा मामला?

Girlfriend Changes Statement in Court: जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक युवक उस समय परेशान हो गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। युवती ने कोर्ट में अपनी बुआ के साथ जाने की इच्छा जताई और प्रेम संबंध से भी इनकार किया। इसके बाद युवक हाईकोर्ट परिसर में रेलिंग से लटक गया।
03:13 PM Oct 27, 2026 IST | Amit Kumar
Girlfriend Changes Statement in Court: जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक युवक उस समय परेशान हो गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। युवती ने कोर्ट में अपनी बुआ के साथ जाने की इच्छा जताई और प्रेम संबंध से भी इनकार किया। इसके बाद युवक हाईकोर्ट परिसर में रेलिंग से लटक गया।
girlfriend changes statement in court  कोर्ट में गर्लफ्रेंड ने बदला बयान   तो  हाईकोर्ट की रेलिंग से लटका युवक  जानें क्या है पूरा मामला
Girlfriend Changes Statement in Court (credit social media )

Girlfriend Changes Statement in Court: राजस्थान हाईकोर्ट से बीते दिन सोमवार को एक हैरान कर देने वाला नजारा देखा गया। दरअसल यहां  एक युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की। 22 वर्षीय युवक एडवोकेट चैंबर की बालकनी की रेलिंग से लटक गया। वहां मौजूद वकीलों ने समय रहते उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, युवक अपनी गर्लफ्रेंड को कोर्ट लेकर आया था, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने यह कदम उठाने की कोशिश की।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , युवक की पहचान अरबाज खान के रूप में हुई है। वह बाड़मेर रोड के गंगाणा इलाके में रहता है। अरबाज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने उसे बंधक बना रखा है। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को लड़की को पेश करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस युवती को नारी निकेतन से कोर्ट लेकर पहुंची।

Advertisement

युवती ने बॉयफ्रेंड के बजाय बुआ के साथ जाने की जताई इच्छा

कोर्ट  में सुनवाई के दौरान युवती से उसकी पसंद पूछी गई कि वह अरबाज के साथ रहना चाहती है या अपने परिवार के पास जाना चाहती है। इस पर युवती ने बुआ के साथ जाने का फैसला बताया। उसने अरबाज के साथ प्रेम संबंध होने की बात भी स्वीकार नहीं की।

Advertisement

युवती का जवाब सुनने के बाद अरबाज ने हाईकोर्ट परिसर में स्थित एक एडवोकेट चैंबर की रेलिंग से लटककर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद वकीलों ने समय रहते उसे बचा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

शादी के सर्टिफिकेट पर भी उठा विवाद

मामले में शादी के सर्टिफिकेट  को लेकर भी विवाद गहरा गया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि अरबाज ने शादी का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करवाया था। इस शिकायत को लेकर परिवार की ओर से हाईकोर्ट में अलग से सिविल रिट याचिका दायर की गई।

हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए उसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आखिरी फैसला  नहीं दिया गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर 2026 की तारीख दी है।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×