W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में बारिश का कहर: जोधपुर की सड़कें बनीं नदी, मकान पर गिरी बिजली

राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जोधपुर में सड़कें नदी जैसी नजर आईं, चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ, जबकि बीकानेर में नहर टूटने से मूंगफली और कपास समेत कई बीघा फसल बर्बाद हो गई। मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।
05:37 PM Jul 24, 2026 IST | Shivangi Shandilya
राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जोधपुर में सड़कें नदी जैसी नजर आईं, चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ, जबकि बीकानेर में नहर टूटने से मूंगफली और कपास समेत कई बीघा फसल बर्बाद हो गई। मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।
राजस्थान में बारिश का कहर  जोधपुर की सड़कें बनीं नदी  मकान पर गिरी बिजली
Rajasthan rain alert

राजस्थान में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर शुरू है। शुक्रवार को कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं एक घर पर बिजली गिरने की खबर भी है। चित्तौड़गढ़ में यह हादसा हुआ है। बीकानेर के कई बीघे जमीन का फसल बर्बाद हो गया। सबसे अधिक मूंगफली और कपास की फसल बर्बाद हो गई है। जोधपुर में सड़क पर नदी की तरह बारिश का पानी बहने लगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बरसात का असर अब राजस्थान में भी साफ़ दिख रहा है।

Advertisement

इन जिलों में अधिक नुकसान

बता दें कि गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हुई। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई। वहीं, उदयपुर के लसाड़िया में भी अधिक बारिश से जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। शुक्रवार, को दो जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में तेज बारिश का रेड अलर्ट है. वहीं विभाग ने 9 जिलों को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है।

Advertisement

अगले दो से तीन दिन राजस्थान के लिए भारी

विभाग के अनुसार, मानसून में हो रहे बदलाव के कारण कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इनमे गुजरात और राजस्थान में अधिक बारिश हो रही है। विभाग ने आगे बताया कि मौजूदा में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं। जिसके असर से आगामी चार दिन पूरे राज्य में बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×