W3Schools
Advertisement

राजस्थान के झुंझूनूं से सामने आया Camera जिहाद! कपड़े ट्राई करने गई महिला, चेंजिंग रूम में दिखा Hidden कैमरा

02:57 PM Jun 08, 2026 IST | Amit Kumar
राजस्थान के झुंझूनूं से सामने आया camera जिहाद   कपड़े ट्राई करने गई महिला  चेंजिंग रूम में दिखा hidden कैमरा
Hidden Camera in Changing Room (Credit S-M)

Hidden Camera in Changing Room: राजस्थान (Rajasthan News) के झुंझूनूं जिले के चिड़ावा शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। शहर की पुरानी तहसील रोड पर स्थित एक नामी रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में चेंजिंग रूम (Camera in Trial Room) के अंदर महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की जा रही थी। महिला की समझदारी और सतर्कता के कारण यह मामला समय रहते पकड़ में आ गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुहाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ कपड़े खरीदने के लिए शोरूम पहुंची थी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खरीदारी के दौरान महिला कपड़े ट्राई करने के लिए चेंजिंग रूम में गई। इसी दौरान उसकी नजर ऊपर की ओर बने एक संदिग्ध छेद पर पड़ी। महिला को लगा कि कोई उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ध्यान से देखने पर उसे मोबाइल फोन का कैमरा दिखाई दिया, जिससे रिकॉर्डिंग किए जाने की आशंका हुई। महिला ने तुरंत चेंजिंग रूम से बाहर निकलकर अपने पति और शोरूम में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

Hidden Camera in Changing Room: बाजार में फैली खबर, लोगों में बढ़ा आक्रोश

Hidden Camera in Changing Room (Credit S-M)
Hidden Camera in Changing Room (Credit S-M)

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और भीड़ को शांत कराया।

Advertisement

Shahrukh Taken into Custody: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Hidden Camera in Changing Room (Credit S-M)
Hidden Camera in Changing Room (Credit S-M)

चिड़ावा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शाहरुख को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास मौजूद स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया है, जिसका उपयोग कथित रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने के बाद कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Women Safety: महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारिक संगठनों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में केवल आरोपी ही नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जयपुर में 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद जमींदोज, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, कई इलाकों में इंटरनेट ठप

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×