W3Schools
Advertisement

जालोर के सांचौर में मां के सामने ही 3 साल के बच्चे को स्कॉर्पियो ने कुचला, मासूम की मौके पर मौत

यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा अचानक दुकान से निकलकर सड़क की तरफ चला गया। वहीँ बच्चे की मां भी फूटेज में दिखाई दे रही है जो बच्चे को थामने की कोशिश कर रही है मगर सही समय पर रोक नहीं पाती। जब तक मां उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ती, तब तक बस स्टैंड की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बच्चे को टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट तक घसीटती चली गई।
02:22 PM Sep 27, 2026 IST | Rohit Singh
यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा अचानक दुकान से निकलकर सड़क की तरफ चला गया। वहीँ बच्चे की मां भी फूटेज में दिखाई दे रही है जो बच्चे को थामने की कोशिश कर रही है मगर सही समय पर रोक नहीं पाती। जब तक मां उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ती, तब तक बस स्टैंड की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बच्चे को टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट तक घसीटती चली गई।
जालोर के सांचौर में मां के सामने ही 3 साल के बच्चे को स्कॉर्पियो ने कुचला  मासूम की मौके पर मौत

Sanchore Road Accident : राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर कस्बे में एक अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। शहर के मुख्य बस स्टैंड के पास ही 3 साल के एक मासूम बच्चे को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने कुचल दिया। इस घटना का भयानक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा अचानक कार के आगे आ गया और मौके पर कार चालक गाडी को नियंत्रित नहीं कर पाया।

Advertisement

बच्चे को थामने में नाकाम रही मां

बता दें यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा अचानक दुकान से निकलकर सड़क की तरफ चला गया। वहीँ बच्चे की मां भी फूटेज में दिखाई दे रही है जो बच्चे को थामने की कोशिश कर रही है मगर सही समय पर रोक नहीं पाती। जब तक मां उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ती, तब तक बस स्टैंड की ओर से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बच्चे को टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट तक घसीटती चली गई।

Advertisement

हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement

दुकान पर माता-पिता के साथ था इकलौता बेटा

इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले शैतान सिंह और उनकी पत्नी आरती देवी बस स्टैंड के पास कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार सुबह दोनों अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के बाद अपने 3 साल के इकलौते बेटे जेम्पा को साथ लेकर दुकान आए थे।

सुबह करीब सवा 10 बजे जब पति-पत्नी काम में व्यस्त थे, तभी जेम्पा खेलते-खेलते सड़क की तरफ निकल गया। आरती देवी बेटे को पकड़ने के लिए भागीं, लेकिन बेकाबू स्कॉर्पियो बच्चे के ऊपर से गुजर गई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

हालांकि कार से एक्सीडेंट होते ही कुछ देरी पर गाडी रुक गई मगर कार सवार गाडी छोड़ निकल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद बच्चे की दादी अनसी देवी ने हिम्मत दिखाकर पोते को गाड़ी के नीचे से निकाला। बदहवास परिजन लहूलुहान हालत में बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सांचौर पुलिस थाने के एएसआई तगाराम ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर वाहन को जब्त कर लिया गया है और फरार स्कॉर्पियो ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Weather Update: बारिश का डबल अटैक! यूपी में 6 की मौत, झारखंड में बाढ़ जैसे हालात, पहाड़ों में बर्फबारी; दिल्ली में भी गिरा तापमान, UK में चारधाम यात्रा स्थगित

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×