W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jaipur Daughter Murder Mother: जयपुर में रिश्तों का कत्ल! सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए बेटी ने 7 लाख रुपए देकर कराई मां की हत्या

07:12 PM Jul 07, 2026 IST | Amit Kumar
jaipur daughter murder mother  जयपुर में रिश्तों का कत्ल  सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए बेटी ने  7 लाख रुपए देकर कराई मां की हत्या
Jaipur Daughter Murder Mother (credit social media )

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आरोप है कि एक बेटी ने सरकारी नौकरी और संपत्ति पाने के लालच में अपनी ही मां की हत्या की साजिश रच डाली। उसने कुछ लोगों को पैसे देकर मां की हत्या करवाई और पूरी घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन परिवार के एक सदस्य के शक के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरा मामला खुल गया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 4 जुलाई को जयपुर के प्रताप नगर इलाके में हुई। नीरज शर्मा सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनकी बेटी आयुषी ने अपने मामा राकेश शर्मा को फोन कर मां की मौत की जानकारी दी। शुरुआत में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में कहानी बदल गई।

Advertisement

मामा के शक से खुली जांच की राह

Mother Murder Case (credit social media )
Mother Murder Case (credit social media )

नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में थी। उनका आरोप था कि आयुषी और उसका ताऊ अक्सर नीरज को परेशान करते थे और उन्हें धमकियां भी देते थे। राकेश ने पुलिस से कहा कि यह सिर्फ हादसा नहीं हो सकता। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में स्कॉर्पियो चालक की हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस को शक हुआ कि महिला को जानबूझकर निशाना बनाया गया था। आसपास मौजूद लोगों ने भी बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार में सीधे महिला की तरफ मोड़ी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

7 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

Daughter Accused in Mother's Murder (credit social media )
Daughter Accused in Mother's Murder (credit social media )

पुलिस के मुताबिक, आयुषी ने अपनी मां की हत्या कराने के लिए करीब 7 लाख रुपये देने का वादा किया था। इस साजिश में अरविंद शर्मा, रोहित जाटव, हेमंत शर्मा, आकाश, मोहित और मोहन स्वरूप भी शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी कई दिनों से नीरज शर्मा की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जिस दिन मौका मिला, उसी दिन स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर वारदात को अंजाम दिया गया।

जयपुर पुलिस की डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि इस मामले में मृतका की बेटी आयुषी सहित सात लोगों (Daughter Arrested) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, रोहित जाटव और मोहन स्वरूप शर्मा शामिल हैं। वहीं, साजिश में शामिल आयुषी का ताऊ बलराम उर्फ रवि अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

 पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी?

Jaipur Police Investigation  (credit social media )
Jaipur Police Investigation (credit social media )

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आयुषी के पिता विजय शंकर पहले हाईकोर्ट में एलडीसी थे। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी नीरज शर्मा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी। जांच में सामने आया कि आयुषी अपनी मां की मौत के बाद वही नौकरी पाना चाहती थी। इसके अलावा वह परिवार की पूरी संपत्ति भी अपने नाम करना चाहती थी।  इसी लालच में उसने अपनी मां की हत्या की पूरी साजिश रची। हालांकि, पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आने के बाद सभी आरोपी कानून के शिकंजे में आ गए।

यह भी पढ़ें: जयपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े परिवार को कुचला, 3 बच्चों समेत पिता की मौत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×