W3Schools
Advertisement

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 की मौत, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे

01:07 PM Jun 09, 2026 IST | Bhawana Rawat
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग  7 की मौत  कई लोग गंभीर रूप से झुलसे
Jaipur Firecracker Factory Fire

Jaipur Firecracker Factory Fire: जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर घर में संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और दमकल-सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर राहत कई में जुटी हुई हैं।

Advertisement

Factory Fire Three Killed: 3 लोगों की जलने से मौत, कई झुलसे

जानकारी के मुताबिक, यह पटाखा फैक्ट्री किसी औद्योगिक क्षेत्र में नहीं, बल्कि आबादी वाले इलाके के एक मकान में अंदर चलाई जा रही थी। फैक्ट्री में अचानक आग लगी और उसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की वजह से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन लोगों की जलने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए SMS अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, झुलसे हुए लोगों की स्थिति भी काफी नाजुक बनी हुई है। ये सभी 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जिन्हें बचाने के लिए डॉक्टर की टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Jaipur Firecracker Fire: बिना लाइसेंस के घर में चल रही थी फैक्ट्री

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर संदेश नायक, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य का जायजा लिया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ये भी सामने आया कि यह पटाखा फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से घनी आबादी वाले इलाके में चलाई जा रही थी।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×