W3Schools
Advertisement

जयपुर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 40 लाख का सामान जलकर खाक, एक दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने संभाली स्थिति

जयपुर के खानिया बंधा इलाके में मंगलवार सुबह 10 बजे एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में आग की लपटें करीब 3 से 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
02:10 PM Oct 28, 2026 IST | Team Desk
जयपुर के खानिया बंधा इलाके में मंगलवार सुबह 10 बजे एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में आग की लपटें करीब 3 से 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जयपुर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग  40 लाख का सामान जलकर खाक  एक दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने संभाली स्थिति
Jaipur Furniture Godown Massive Fire

जयपुर में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 3 से 5 किलोमीटर तक काफी तेज आग की लपते दिखाई दी। यह हादसा जयपुर के खानिया बंधा के इलाके में मंगलवार को 10बजे हुआ है। इस हादसे के चलते लोगों में काफी हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुचीं।

Advertisement

40 लाख का सामान जलकर खाक

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम में तैयार फर्नीचर और कच्चा माल रखा हुआ था तब ही अचानक से गोदाम में आग लगी। जिसमें दमकल की कई गाड़ियां को आग को काबू करने में करीब 2 घंटे से ज्यादा समय लग गया। फर्नीचर गोदाम के मालिक और कर्मचारी ने बताया कि आग में करीब 40 लाख तक के समान का नुकसान हुआ है। वहीं फ़िलहाल पुलिस अभी इस नुकसान की कोई पुष्टि नहीं कर रही है।

Advertisement

गोदाम के पास स्थित होटल को खाली कराया

कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम के पास का होटल आग लगने के बाद खाली कराया गया है । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आग उस समय लगी जब होटल में 6 से 7 कर्मचारी और अन्य लोग काम कर रहे थे। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने होटल को खाली करा दिया। बताया गया कि गोदाम में आग पीछे के हिस्से से फैली थी और होटल के पीछे ट्रांसफार्मर था, जिसके कारण आग लगने का खतरा ओर भी बढ़ गया। लेकिन पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर स्थिति को संभाला।

Advertisement

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फ़िलहाल अभी पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। वहीं ख़ुशी की बात यह है कि इस घटना में किसी की भी मौत नहीं हुई है।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×