W3Schools
Advertisement

Jaipur: अस्पताल में बहन से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा, आधे घंटे बाद मिला इलाज, लगे 15 टांके

राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के चरक भवन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम 6 बजे, अपनी बहन से मिलने आई 59 वर्षीय रेणु नाम की एक महिला के सिर पर अचानक चलता हुआ पंखा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
05:07 PM Aug 25, 2026 IST | Bhawana Rawat
राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के चरक भवन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम 6 बजे, अपनी बहन से मिलने आई 59 वर्षीय रेणु नाम की एक महिला के सिर पर अचानक चलता हुआ पंखा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
jaipur  अस्पताल में बहन से मिलने आई महिला के सिर पर गिरा पंखा  आधे घंटे बाद मिला इलाज  लगे 15 टांके
Jaipur SMS Hospital Accident

राजस्थान में जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) हॉस्पिटल के चरक भवन में देर शाम एक महिला के सिर पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद महिला और उसके परिजन इलाज के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। जब आधे घंटे बाद एम्बुलेंस आई, तो उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

Advertisement

बहन से मिलने अस्पताल पहुंची थी महिला

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। रेणु (59) अपनी बहन से मिलने के लिए अस्पताल गई हुई थी, वह वार्ड में बेड के पास टेबल पर बैठी थी। तभी अचानक से चलता हुआ पंखा उसके सिर पर गिर गया। महिला के सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। परिजनों ने महिला को तत्काल इलाज दिलाने की कोशिश की, लेकिन कहना है कि महिला को इलाज मिलने में काफी टाइम लगा।

Advertisement

इलाज के लिए आधा घंटा इंतजार करना पड़ा

पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है की घायल को तुरंत इलाज नहीं मिला। वह घटना के करीब 10-15 मिनट तक इंतजार करते रहे। इसके बाद वार्ड में मौजूद नर्सिंग स्टाफ की तरफ से एम्बुलेंस बुलाई गई। फिर करीब 10-15 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची और घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर लेकर जाया गया। यानी हादसे से करीब आधे घंटे बाद महिला को इलाज मिला।

Advertisement

महिला की सिर की चोट पर लगे 15 टांके

रेणु को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर की गंभीर चोट पर 15 टांके लगाए। हालांकि, उसे अस्पताल में भर्ती करने के बजाय वापस चरक भवन भेज दिया गया, जहां उसकी बहन संतोष पहले से भर्ती थी। परिजनों का कहना है कि पहले डॉक्टरों ने महिला को मेडिसिन विभाग में भर्ती कराने की सिफारिश की थी। हालांकि बाद में उसे भर्ती नहीं किया और चरक भवन भेज दिया।

Also Read: माता-पिता ने 4.50 लाख में बेच दिया अपना नवजात बच्चा, ऐसे हुआ खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, आशा कर्मी समेत 5 गिरफ्तार

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×