W3Schools
Advertisement

जयपुर NEET PG सेंटर पर बड़ा हंगामा, सर्वर-बिजली फॉल्ट के चलते परीक्षा शुरू नहीं हो सकी

राजस्थान के जयपुर में स्थित सीतापुरा के डिजिटल सेंटर पर आज NEET PG 2026 की परीक्षा तकनीकी खराबी और बिजली के फॉल्ट के कारण बाधित हो गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर और बिजली की समस्याओं के चलते यह देर से शुरू हुई।
01:08 PM Aug 30, 2026 IST | Bhawana Rawat
राजस्थान के जयपुर में स्थित सीतापुरा के डिजिटल सेंटर पर आज NEET PG 2026 की परीक्षा तकनीकी खराबी और बिजली के फॉल्ट के कारण बाधित हो गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर और बिजली की समस्याओं के चलते यह देर से शुरू हुई।
जयपुर neet pg सेंटर पर बड़ा हंगामा  सर्वर बिजली फॉल्ट के चलते परीक्षा शुरू नहीं हो सकी
NEET PG Exam Jaipur

राजस्थान के जयपुर में स्थित सीतापुरा के डिजिटल सेंटर पर आज NEET PG 2026 की परीक्षा होनी थी। लेकिन परीक्षा के दौरान सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने और बिजली का फॉल्ट होने की वजह से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस वजह से नाराज छात्रों ने हंगामा कर दिया। इस परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था, लेकिन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में एक घंटे के अंदर कई बार दिक्कतें आने की वजह से यह स्थिति बनी।

Advertisement

2500 डॉक्टरों ने परीक्षा केंद्र के बाहर किया प्रदर्शन

परीक्षा शुरू न होने और तकनीकी समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है, क्योंकि समय पर केंद्र पहुंचने के बावजूद उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस तकनीकी खराबी के विरोध में करीब 2500 छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मामले की जांच कर परीक्षा रद्द कराने की मांग की है।

Advertisement

कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद हुए

छात्रों के अनुसार, सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा करीब 1 घंटे की देरी से 10 बजे शुरू हुई। इस दौरान कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद हुए और रीस्टार्ट होने पर केवल 3 से 4 सवाल ही दिखाई दिए।

Advertisement

परीक्षा एजेंसी के फैसले का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी

स्थिति को संभालने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराया। अब छात्र इस तकनीकी समस्या पर परीक्षा एजेंसी की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण और फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: ‘जो हिंदू भारत में मुस्लिमों को नहीं चाहता, वह सच्चा हिंदू नहीं’, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा संदेश

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×