W3Schools
Advertisement

जयपुर के जिस स्कूल का CJP ने किया दौरा, उस पर चला बुलडोज़र, जानें क्या है वजह

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्थित एक जर्जर राजकीय प्राथमिक विद्यालय को बुधवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। यह स्कूल 1999 में बना था और इसकी हालत इतनी खराब थी कि छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा था, और वे अक्सर तबेले या घरों की चारदीवारी में पढ़ने को मजबूर थे।
05:08 PM Sep 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्थित एक जर्जर राजकीय प्राथमिक विद्यालय को बुधवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। यह स्कूल 1999 में बना था और इसकी हालत इतनी खराब थी कि छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा था, और वे अक्सर तबेले या घरों की चारदीवारी में पढ़ने को मजबूर थे।
जयपुर के जिस स्कूल का cjp ने किया दौरा  उस पर चला बुलडोज़र  जानें क्या है वजह
Jaipur School Bulldozer Action

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को बुलडोज़र चल गया है। यह स्कूल साल 1999 में बना हुआ था और इसकी हालत अब जर्जर हो चुकी थी। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल को वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित कर दिया था। कुछ समय पहले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम इसी स्कूल का जायजा लेने के लिए पहुंची थी। जहां ग्रामीणों और CJP की टीम के बीच जमकर विवाद हुआ था, जिसने हिंसक रूप ले लिया था। अब CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है और इसे संतोषजनक कदम बताया है।

Advertisement

तबेले में पढ़ने को मजबूर थे बच्चे

बुधवार को राजस्थान के रामपुरा (कंवरपुरा) में प्रशासन की मौजूदगी में जर्जर सरकारी प्राइमरी स्कूल को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस स्कूल की हालत इतनी खराब थी कि बच्चों को कभी तबेले में तो कभी किसी घर की चारदीवारी में बैठकर पढ़ना पड़ता था।

Advertisement

18 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया स्कूल

अब राजस्थान सरकार की घोषणा के बाद यहां 18 लाख रुपये की लागत से नया स्कूल बनेगा। इसके लिए डीएमएफटी फंड से 12 लाख और विधायक कोष से 6 लाख रुपये मिले हैं। काम तय समय पर शुरू हो गया है, जिसके तहत मंगलवार को सफाई हुई और बुधवार को पुरानी इमारत को गिरा दिया गया।

Advertisement

CJP के विवाद के बाद प्रशासन ने उठाया कदम

CJP के स्कूल निरीक्षण के दौरान हुई झड़प और सोशल मीडिया पर स्कूल की बदहाली का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इसके बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। अब मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचा दी गई है और पुराने शेड को हटाकर एक नई और आधुनिक स्कूल की इमारत बनाई जाएगी। इस पहल से रामपुरा के स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तमाम मुश्किलों के बावजूद यह मुद्दा मजबूती से नहीं उठाया होता, तो उनके बच्चों का भविष्य अंधेरे में ही रहता।

Also Read: जहां सालों तक पसरा था सन्नाटा, अब संगरमाल के लिए लगी 421.75 करोड़ की बोली! सरकार के अनुमान से दोगुनी हुई नीलामी

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×