W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जयपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े परिवार को कुचला, 3 बच्चों समेत पिता की मौत

04:25 PM Jul 07, 2026 IST | Shivangi Shandilya
जयपुर में दर्दनाक हादसा  तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े परिवार को कुचला  3 बच्चों समेत पिता की मौत
Jaipur truck accident

राजस्थान की राजधानी से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हिला कर रख दिया है। जयपुर ट्रक हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोगों का दिमाग सुन्न हो गया। श्याम नगर थाना इलाके में तेज स्पीड ट्रेलर ने सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े एक गरीब परिवार को कुचल कर भाग निकला। इस हादसे में 3 मासूम बच्चों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बच्चों की मां का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

रेलिंग तोड़ते हुए परिवार पर चढ़ा ट्रेलर

Speeding truck Jaipur (CREDIT-SM)

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि जयपुर में तेज स्पीड ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। जिससे ट्रेलर पहले सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराया और उसे तोड़ते हुए सीधे फुटपाथ पर पहुंच गया। उस समय मैके पर परिवार पास में ही खड़ा था, यह पूरा परिवार रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे गुब्बारे बेचने का काम करता था। गाड़ी की टक्कर इतनी भीषण थी कि परिवार के लोग पास के नाले गिर गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना को लेकर बताया कि हादसा इतना भयानक था कि आसपास इलाके में हड़कंप मच गया और लोग तुरंत चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे बढ़े।

Advertisement

तीन मासूमों की मौके पर गई जान

Children killed accident (CREDIT-SM)

बता दें कि इस हादसे में 3 बच्चों की जान घटनास्थल पर ही चली गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नाले से बाहर निकालकर पास के हॉस्टपिटल में पहुंचाया। इलाज के दौरान पिता चंद्र प्रकाश की भी मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनका निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

यह हादसा पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक की तलाशी शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी की माने तो तेज रफ्तार ही हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद असली कारण पता लगेगा।

READ ALSO: शादी को नहीं हुए थे 3 महीने, तीसरी मंजिल से नीचे मिली लाश; परिजनों का आरोप – ‘साजिश के तहत मार डाला’

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×