W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अनुकंपा की नौकरी के लिए बेटी ने कराई मां की हत्या, दी 7 लाख की सुपारी

04:33 PM Jul 08, 2026 IST | Rohit Singh
अनुकंपा की नौकरी के लिए बेटी ने कराई मां की हत्या  दी 7 लाख की सुपारी
Jaipur Woman Kills Mother (source : social media)

Jaipur Woman Kills Mother : राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को तारतार कर देने वाला सामने आया है. बता दें यहां एक 23 साल की बेटी ने अपनी मां का क़त्ल इसलिए कर दिया क्योंकि वह मां को मिली अनुकंपा की नौकरी हथियाना चाहती थी. घटना 5 दिन पहले की है.

Advertisement

दरअसल जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी मां का क़त्ल करने के लिए 7 लाख रुपए की सुपारी दे डाली. नतीजा यह हुआ कि मां भी चली गई और ना नौकरी मिली और न ही प्रोपर्टी. पुलिस ने पूरी साजिश का खुलासा कर साजिशकर्ता बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पांच आरोपियों को दबोच लिया.

Advertisement

युवती आयुषी ने अपनी मां नीरज शर्मा को मारने के लिए खौफनाक प्लाट बनाया जिसमें उसने सफ़ेद रंग की स्कोर्पियो से कुचलकर मारने का प्लान बनाया. इस पूरी घटना को आरोपी युवती ने हिट एन रन की घटना बनाने की कोशिश की मगर वह पकड़ी गई.

Advertisement

टॉर्चर करने की बात

Jaipur Murder case
Jaipur Murder case (source : social media)

इस पूरे मामले पर मृतका के भाई राकेश कुमार शर्मा का बयान आया है जिसमें उसने बताया कि उसकी विधवा बहन को लंबे समय से टॉर्चर किया जा रहा था.

दर्ज बयान में राकेश बयान के अनुसार 3 जुलाई को घटना के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे आयुषी का फोन आया था कि उसकी मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है और एक्सीडेंट में उसकी मां की डेथ हो गई है. इतना कहकर उसने फोन काट दिया.राकेश को इस पूरे घटनाक्रम में शक पड़ा हुआ तो उसने अगले दिन ही पुलिस को अपनी आशंका बता दी.

उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लोगों से पूछताछ की. जिसमें सामने आया कि नीरज को कुचलने वाली सफेद रंग की स्कॉर्पियो पहले भी इस इलाके में देखी गई थी.

ससुराल वालों का साजिश में शामिल होने का आरोप

राकेश के अनुसार हाल के दिनों में उसकी बहन काफी परेशान चल रही थी. नीरज ने उसको बताया कि उसकी ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं. राकेश ने आरोप लगाया है कि इस साजिश में आयुषी के ससुराल वाले जिसमें सास, जेठ का लड़का बलराम उर्फ रवि और यहां तक कि उसकी खुद की बेटी आयुषी भी इसमें शामिल है. इनकी साजिश थी कि नीरज को मारकर प्रोपर्टी हड़प सकें.

यह भी पढ़ें - Jaipur Daughter Murder Mother: जयपुर में रिश्तों का कत्ल! सरकारी नौकरी और संपत्ति के लिए बेटी ने 7 लाख रुपए देकर कराई मां की हत्या

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×